सत्ता में रहते हुए कभी भी नोएडा का दौरा न करने वाले सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज शनिवार को एक कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 121 में चौधरी रघुवर सिंह प्रधान की मूर्ति अनावरण कर योगी सरकार पर हमला बोला और गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के बहाने भी भाजपा पर निशाना साधा।

अपराधों को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने मेरठ में सुरंग बनाकर सर्राफ के यहां हुई चोरी की घटना का उल्लेख किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल युवा नाले के रास्ते रोजगार खोज रहे हैं और वह नाले से सुरंग बनाकर सर्राफ की दुकान को खाली कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में चोरी डकैती रुक नहीं रही। पुलिस के कारण लोगों की जान जा रही है। इतने बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ जितना इस सरकार में हो रहा है। नोएडा में वायरल वीडियो (श्रीकांत त्यागी) के माध्यम से सब जान गए कि BJP का चरित्र क्या है।
नोएडा के श्रीकांत त्यागी की घटना को लेकर अखिलेश ने कहा वह इस घटना में वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने भाजपा सरकार और उसके नेताओं के असल चेहरे को उजागर किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज दोपहर नोएडा पहुंचे। वह सबसे पहले गढ़ी चौखंडी गांव में स्थित नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पहुंचकर रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवाओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनायें और यह युवा एप के माध्यम से भी सपा के साथ जुड़ सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता की रसीद भी कटवा सकते हैं, युवा ही आगे चलकर बदलाव लायेंगे और यह युवा ही पार्टी की ताकत हैं।