सपा ने पोस्टर के जरिए दिया संदेश, यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से 2024 के लोकसभा चुनाव का सन्देश दिया जा रहा है। दरअसल, कार्यालय के बाहर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें लिखा है यूपी+बिहार= गयी मोदी सरकार।

संदेश साफ़ है कि यदि यूपी और बिहार एकजुट होकर भाजपा के लोकसभा सदस्यों की संख्या कम कर दें तो केंद्र से भाजपा की सरकार खिसक सकती है। पोस्टर को लेकर सपा नेता आई पी सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस तरह का अभियान चलाया जाएगा।

बिहार में जदयू के भाजपा का साथ छोड़कर राजद के साथ आने के बाद विपक्ष का आत्मविश्वास बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि इससे भाजपा के लिए मिशन 2024 चुनौतीपूर्ण हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हाल में ही देश भर के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की और विपक्ष को एकजुट किए जाने का संदेश दिया। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन ने भी 125 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उम्मीद की जा रही है कि सपा यूपी में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी।

यूपी व बिहार में लोकसभा की कुल मिलाकर 120 सीटें हैं जिन पर 2019 के चुनाव में भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें जीती थी। विपक्ष इन प्रदेशों में भाजपा की सीटें कम कर केंद्र की सत्ता से उसे बेदखल करने की योजना बना रहा है।

बिहार में भाजपा ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 40 में से 39 सीटें जीती थी। अब जदयू के भाजपा से अलग होने पर भाजपा को राज्य में बड़ी संख्या में सीटों का नुकसान होना तय माना जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शिवसेना भाजपा से अलग हो चुकी है। ऐसे में 2024 में भाजपा की राह कठिन मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Regional Latest

CLAT 2024 Date Announced: Exam Scheduled for December 3

The Consortium of National Law Universities (NLUs) Executive Committee and Governing Body are pleased to announce the date for the Common Law Admission Test (CLAT) 2024. As per the official notice, the CLAT 2024 exam is scheduled to take place on Sunday, December 3, 2023. The CLAT exam is a highly anticipated national-level entrance examination […]

Read More
Regional

“कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं:नन्दी”

अभावों और बाधाओं के बाद भी सफलता हासिल करने वाली फूलपुर और हंडिया की छात्राओं को मंत्री नन्दी ने किया सम्मानित मंत्री नन्दी ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के टॉपर छात्रों को भी किया सम्मानित छात्र – छात्राओं के घर पहुंचे मंत्री नन्दी उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने […]

Read More
Regional

“दिव्य काशी – प्रयाग दर्शन यात्रा” पर निकले आईवीएफ दल का मंत्री नन्दी ने किया भव्य स्वागत

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने संगम स्नान कर किया बंधवा हनुमान जी का दर्शन देश के 15 राज्यों के उद्यमी, व्यापारी यात्रा में रहे शामिल 2025 का महाकुंभ होगा और अधिक भव्य, दिव्य और अलौकिक वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर रविवार को संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 150 सदस्यीय […]

Read More